- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
ग्रामीणों ने दी ऐसी समझाइश कि बंद हो गई अवैध शराब की बिक्री
उज्जैन | अवैध शराब ब्रिकी से ग्राम पंचायत अमलावदिया के ग्रामीणों को निजात मिल गई है। परेशानी का हल ग्रामीणों के एक जत्थे द्वारा विक्रेताओं को समझाइश देकर हुआ है। अवैध शराब विक्रेताओं को ग्रामीणों द्वारा समझाइश दी गई। जिसके बाद से विक्रेताओं ने शराब की ब्रिकी बंद कर दी। बता दें, कि अमलावदिया में शराब विक्रेताओं का आंतक इस कर बढ़ गया था, कि ग्रामीणों को प्रशासनिक अफसरों की शरण में जाना पड़ा था। दरअसल इन दिनों ग्राम पंचायत अमलावदिया में अवैध शराब ब्रिकी की जा रही थी। अवैध शराब पीकर ग्राम के असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम में विवाद किया जाता था। जिससे ग्राम की महिलाएं व बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे थी। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों के एक जत्थे ने शनिवार को एसडीएम डॉ. रजनीश श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा है। मामले को पत्रिका ने ४ मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
क्या है मामला
ग्राम पंचायत अमलावदिया में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब का वितरण किया जा रहा था। ग्रामीणों को विरोध जताए जाने पर अभ्रदता का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शराब की ब्रिकी ग्राम के मंदिर के समीप किया जा रहा है। मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी शराबियों की अभ्रदता का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अवैध रुप से बिक रही शराब पर प्रतिबंध लगाने की गुहार एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की थी। शराब ब्रिकी को लेकर ग्राम पंचायत अमलावदिया के मोहन, विमल, भारतसिंह, राजेश आंजना, उदयसिंह, कमल, दिनेश, रामप्रसाद, धर्मेंद्र , नरसिंह समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने शिकायत की थी।