- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
घर का ताला तोड़कर तिजोरी भी ले गए चोर
उज्जैन:देवासरोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी, जेवरात के साथ तिजोरी भी उठा ले गए। बुधवार को मामला सामने आने पर नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक नागझिरी स्थित पाश्र्वनाथ कॉलोनी निवासी श्याम पिता सुभाष जुनेजा (४१) परिवार के साथ २५ मई को भोपाल गए थे।
बुधवार को बड़े भाई राम जुनेजा ने फोन कर उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। जुनेजा ने घर आकर देखा पता चला चोर एलईडी टीवी, सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी, हजारों की नकदी के साथ ही तिजोरी भी ले गए। घटना संभवत: २५ से २८ मई के दौरान हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर पड़ताल की। क्षेत्र के संदिग्ध से भी पूछताछ की लेकिन गुरुवार तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका।