- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
प्रेमी के साथ भागी थी पत्नी, पति लेकर पहुंचा थाने
उज्जैन:एक माह पहले पति के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही महिला अकोदिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लापता हो गई थी। पति द्वारा उसकी तलाश के बाद जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। महिला का पति उसे एक माह से तलाश रहा था तभी पता चला महिला तलेन में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पति और उसका साढूभाई तलेन पहुंचे और वहां से महिला व उसके प्रेमी को पकड़ जीआरपी थाने लाये।
पुलिस ने बताया कि दीया नैकवानी पति नवीन (32) निवासी कैलाशनगर बैरागढ़ भोपाल 23 अप्रैल को अपने पति के साथ भोपाल पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही थी। अकोदिया स्टेशन पर दीया लघुशंका का बहाना बनाकर ट्रेन से उतर गई। नवीन ने उसकी ट्रेन में तलाश की और नहीं मिलने पर जीआरपी थाने में दीया की गुमशुदगी दर्ज कराई।
नवीन ने पत्नी की फोटो लगे पोस्टर भी उज्जैन से भोपाल के बीच आने वाले स्टेशनों पर लगवाये ताकि कोई व्यक्ति उसकी सूचना दे। दो दिनों पहले नवीन को परिचितों से जानकारी मिली कि दीया तलेन में एक युवक के साथ दिखाई दी है। नवीन अपने साढू भाई के साथ तलेन पहुंचा और दीया की तलाश शुरू की तो वह संतोष पिता अर्जुन निवासी बैरागढ़ के साथ बाइक पर घूमती मिली। नवीन अन्य रिश्तेदारों की मदद से दीया और संतोष को पकड़कर जीआरपी थाने लाया और पुलिस के सुपूर्द किया।
एक साथ काम करते थे दोनों
नवीन नैकवानी ने बताया कि दीया और संतोष एक ही अस्पताल में काम करते थे जहां दोनों में दोस्ती हुई थी लेकिन दीया उसी लड़के के साथ भाग जायेगी इसका विश्वास नहीं था। नवीन का कहना है कि संतोष ने जादू करके उसकी पत्नी को गुमराह किया है।