- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सोमतीर्थ कुंड की सफाई और पानी भरना शुरू
उज्जैन:3 जून को सोमवती अमावस्या का पर्व स्नान सोमतीर्थ कुंड पर होगा। स्नान के लिये यहां पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रशासन द्वारा कुंड के आसपास सफाई और स्नान के लिये पानी की व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।
रणजीत हनुमान मार्ग स्थित सोमतीर्थ कुंड में 3 जून को सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु स्नान के लिये पहुंचेंगे। इसके अलावा शिप्रा नदी के रामघाट, दत्तअखाड़ा घाट आदि पर भी पर्व स्नान होगा। पौराणिक महत्व के सोमतीर्थ कुंड में सोमवती अमावस्या पर स्नान का अलग महत्व है और अधिकांश श्रद्धालु यहीं पर स्नान के लिये आयेंगे।
वर्तमान में सोमतीर्थ कुंड तेज गर्मी के कारण पूरी तरह सूख चुका है जिसे बोरिंग में मोटर लगाकर पानी से भरना शुरू किया गया है। इसके अलावा कुंड के पास स्थित दूसरे बोरिंग में नई मोटर डालने और बड़े पुल के पास स्थित इंटकवेल से पाइप लाइन द्वारा कुंड तक पानी लाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को फव्वारों से स्नान कराया जायेगा। इसी के साथ नगर निगम के सफाईकर्मियों द्वारा कुंड के आसपास की सफाई भी की जा रही है।
कम प्रेशर से आ रहा पानी
गर्मी और जलस्तर गिरने के कारण सोमतीर्थ कुंड के पास स्थित ट्यूबवेल में मोटर लगाने के बाद भी कम प्रेशर से पानी आ रहा है। इस कारण कुंड को भरने में दो दिन का समय लग सकता है।