- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घर के बाहर खेल रही बच्ची से दरिंदगी का प्रयास किया, माधवनगर थाना क्षेत्र के हाथीपुरा की घटना
हाथीपुरा में घर के समीप खेल रही तीन साल की बच्ची से क्षेत्र में रहने वाले नशेड़ी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को वह टॉफी देने के बहाने उठाकर घर में ले गया था। बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर युवक की भाभी समेत आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। यह देख नशेड़ी युवक भाग निकला।
सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बंटी जाटवा 22 साल निवासी हाथीपुरा को पुलिस शास्त्रीनगर मैदान के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के बाद थाने लेकर आई। यहां पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। टीआई दिनेश प्रजापति ने उससे कहा कि बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए तब शर्म नहीं आई।
टीआई प्रजापति ने बताया कि आरोपी गांजे का आदी है और नशे की हालत में बच्ची को अपने घर में ले गया था। आरोपी अविवाहित है और घर के ऊपर वाले कमरे में भाभी व मां रहती है, वही सबसे पहले बच्ची की आवाज सुनकर दौड़ी जिसके बाद आसपास के लोग समेत बच्ची के घरवाले भी पहुंच गए थे। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत पॉस्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।