- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
घर पर बताए बगैर घूमने आए 6 नाबालिग पकड़ाए
उज्जैन :- उज्जैन घूमने आए 6 नाबालिग को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। बच्चों ने बताया वे शिप्रा में नहाने और मंदिरों में घूमने आए थे।
आरपीएफ टीआई हर्ष चौहान ने बताया शुक्रवार सुबह सीसीटीवी कैमरे में नाबालिग बच्चों को घूमते देखा। पूछताछ में उन्होंने खुद काे इंदौर निवासी बताया। एक लड़के ने अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया। पिता ने बताया गुरुवार शाम से बच्चे लापता हैं। एरोड्रम थाने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। एरोड्रम थाना टीआई हर्ष चौहान ने चर्चा की तो रिपोर्ट सही पाई गई लेकिन चौहान ने नियमानुसार बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।