- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
दूधतलाई में 6.25 करोड़ से बनाएंगे शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स
उज्जैन :- दूधतलाई क्षेत्र में 6.25 करोड़ की लागत से शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसी प्रकार रुद्रसागर के पास 3.25 करोड़ से आॅडिटोरियम बनाने का हरी झंडी मिल गई है। महापौर मीना जोनवाल ने शुक्रवार को दोनों स्थलों के निर्माण की डीपीआर का प्रजेंटेशन देखा। महापौर ने कहा शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में दुकानें और ऑफिस ऐसे बनाएं कि वहां आने वाले लोगों को पार्किंग के साथ सुरक्षा भी मिल सके। साथ ही सुविधाघर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना को भी डीपीआर में सम्मिलित करें। रुद्रसागर के पास बनने वाले आॅडिटोरियम में मनोरंजन के संसाधान और म्यूजियम भी जोड़ा जाएगा। गोपाल मंदिर स्थित पुराने फायर ब्रिगेड कार्यालय में भी पांच करोड़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें पार्किंग सहित 24 घंटे फायर सेफ्टी की व्यवस्था की जाएगी।