- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला पकड़ाया
उज्जैन :- उज्जैन की छात्रा का होटल के रूम में अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले युवक को जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिकायत छात्रा ने उज्जैन साइबर सेल में की थी।
जिला साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया छात्रा की कुछ वक्त पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में 25 वर्षीय समीर उर्फ दीपक पिता भगवानदास विश्वास निवासी नयापुरा भिंड से मुलाकात हुई थी। समीर दिल्ली और मुंबई के होटलों में काम करता था। छात्रा से दोस्ती के बाद वह उसे लेकर इंदौर आया था। यहां उसने मधुमिलन के समीप एक होटल में रूम लिया था, जहां उसने मोबाइल से छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था।
आरोपी ने छात्रा के वाट्सएप पर उसका वीडियो भेजा और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने उज्जैन साइबर सेल में इसकी शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो पता चला कि आरोपी ने करुणासागर अपार्टमेंट में किराए से फ्लैट लिया है। टीम ने उसकी घेराबंदी की और पीड़ित युवती के माध्यम से उसे इंदौर रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलवाया। उसके आने पर वहां पहले से ही मौजूद साइबर सेल की टीम ने उसे पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।