- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
घूसखोरी के केस में पूर्व सीएमएचओ और बाबू को 4 साल कैद की सजा….
उज्जैन। घूसखोरी के एक मामले में लोकायुक्त की विशेष अदालत ने मंगलवार को उज्जैन के पूर्व सीएमएचओ डॉ. एमके दीक्षित और कार्यालय के एक बाबू को 4-4 साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर एक अकांउटेंट के 4 माह का वेतन निकालने के एवज में दो हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप था।
लोकायुक्त एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि एनआरएचएम की अकाउंटेंट मीना चंदेल ने एक अगस्त 2012 को शिकायत की थी कि उसका चार माह का वेतन निकालने के एवज में सीएमएचओ डॉ. एमके दीक्षित व कार्यालय के बाबू सुरेश शर्मा दो हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।
इस पर लोकायुक्त ने उसे रुपए लेकर 2 अगस्त 2012 को कार्यालय भेजा था। यहां सुरेश शर्मा ने जैसे ही उससे रुपए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सीएमएचओ डॉ. दीक्षित पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को डॉ. दीक्षित व शर्मा को कोर्ट ने चार-चार साल कैद की सजा सुनाई है।
सीएमएचओ व बाबू की आवाज हुई थी रिकॉर्ड
लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि मीना चंदेल की शिकायत पर लोकायुक्त ने उसके फोन की रिकॉर्डिंग करवाई थी। इसमें सीएमएचआ डॉ. दीक्षित व सुरेश शर्मा दोनों की आवाज रिकॉर्ड की गई थी। दोनों चंदेल से दो हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद योजना बनाकर शर्मा को ट्रेप किया गया था।