- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
चंद्रकांता के यक्कू और सरफरोश के मिर्ची सेठ आएंगे उज्जैन
प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा 23 जनवरी को उज्जैन आएंगे।
उज्जैन. टीवी सीरियल चंद्रकांता में यक्कू वाला डायलॉग और फिल्म सरफरोश के मिर्ची सेठ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा 23 जनवरी को उज्जैन आएंगे। वे कालिदास अकादमी में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य समारोह की समापन संध्या पर उपस्थित रहेंगे। इस दिन मशहूर लेखक स्वदेश दीपक द्वारा रचित व वरिष्ठ रंगकर्मी शरद शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक “कोर्ट मार्शल” प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक की यह 107वीं प्रस्तुति रहेगी।
खनकती आवाज और बेहतरीन अदाकारी
बेहतरीन अदाकारी और खनकती आवाज के धनी अखिलेंद्र मिश्रा ने लगान, दो दूनी चार, झलकी, या रब, काशी इन सर्च ऑफ गंगा, रामजी लंदनवाले, रेडी, सरफरोश, अतिथि तुम कब जाओगे, गंगाजल, वीर जारा आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनव रंगमंडल द्वारा ख्यात नाटक कोर्ट मार्शल की 107वीं प्रस्तुति २३ जनवरी को शाम 7 बजे होगी। 90 मिनट की अवधि के इस नाटक की प्रस्तुति अभिनव रंगमंडल उज्जैन द्वारा देश के आधे से ज्यादा राज्यों में दी जा चुकी है। एक बार फिर दर्शकों की विशेष फरमाइश पर नाटक की प्रस्तुति की जा रही है।