- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल की धरती पर उतरेगी शिव महापुराण
11 से 28 फीट ऊंची प्रतिमाएं करेंगी भक्तों को आकर्षित, स्मार्ट सिटी की मृदा योजना में 15 करोड़ की लागत से तैयार हो रही प्रतिमाएं, महाकाल के रूद्रसागर कोरिडोर में होंगी स्थापित
उज्जैन. बाबा महाकाल की पावन धरा पर शिव पुराण पर आधारित करीब 200 से अधिक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। बहुत जल्द ये महाकाल मंदिर के पीछे रूद्रसागर के कोरिडोर में लगी हुई नजर आएंगी। इसके लिए सूरत गुजरात से आए करीब 30 कलाकार दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
करीब 15 करोड़ की लागत
स्मार्ट सिटी की मृदा योजनांतर्गत करीब 15 करोड़ की लागत से सप्त ऋषि, गणेश तथा शिव पुराण पर आधारित अनेक प्रसंगों को दर्शाने वाली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। ये प्रतिमाएं महाकाल मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। करीब 200 प्रतिमाओं के अलावा यहां 108 पिलर भी स्थापित किए जाएंगे।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
महाकाल मंदिर प्रशासक एसएस रावत के अनुसार महाकाल के दर्शन के साथ-साथ शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर शशांक मिश्र और स्मार्ट सिटी के मृदा योजनांतर्गत यह कार्य किया जा रहा है। शहर को पर्यटन हब बनाने और देशभर में इसका बेहतर संदेश पहुंचाने के लिए मंदिर व रूद्रसागर के आसपास का क्षेत्र सुंदर नजर आएगा।
फाइबर से तैयार हो रही प्रतिमाएं
सूरत से आए कलाकार विजय पड़वल ने बताया फाइबर द्वारा प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। करीब 11 से 28 फीट ऊंची प्रतिमाओं का निर्माण ३५ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। 2 माह से ये प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं, अभी 5 माह का समय और लगेगा।