- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
चक्रतीर्थ पर सुबह 11 बजे तक 11 शवों का अंतिम संस्कार
शहर के गली- मोहल्लों से श्मशान और कब्रिस्तान पहुंच रहे शव
चक्रतीर्थ पर एकसाथ 10 शव का किया गया अंतिम संस्कार
विद्युत शवदाह गृह में 1 कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार हुआ
उज्जैन। कोरोना संकट के बढऩे के साथ शहर मौतों का सिलसिला भी बढऩे लगा है। आज सुबह 11 बजे तक 11 लोगों को शवों का अंतिम संस्कार हो गया था। जबकि आम दिनों में दिन भर में भी इतने शव नहीं आते हैं। इसमें एक कोरोना संक्रमित का शव भी शामिल है। चक्रतीर्थ के व्यवस्थापक सतीश व्यास का कहना है कि लकड़ी कंड़े की पर्याप्त व्यवस्था है। रात नौ बजे तक अंतिम संस्कार का सिलसिला चलता रहा।
कोरोना संक्रमित की कोई जानकारी नहीं देता है, इसलिए हम भी नहीं लिख रहे हैं। वहीं विद्युत शवदाह गृह के व्यवस्थापक ओमजी का कहना है कि लगातार शव आ रहे हैं। सावधानी के साथ कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सोमवार को छह लोगों का रात 11 बजे तक अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह एक कोरोना संक्रमित का शव आया है। यह आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। जहां उसकी मौत हो गई।