- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
चतुर्दशी की भस्मारती में भांग और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया त्रिपुंड
सार
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और शनिवार के महासंयोग पर आज सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियो ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया। उनके मस्तक पर त्रिपुंड के साथ एक और सूर्य तो दूसरी और चंद्रमा से भी सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
मंदिर के विकास कार्यों हेतु नगद राशि दान की
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आए दीपक के.मुरलीधर शाह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों हेतु रुपये 3 लाख की नगद राशि दान की गय। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित कर दानदाता का सम्मान किया गया व रसीद प्रदान की।