- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
भक्तों को दर्शन देने ढाई बजे रात में ही जागे बाबा महाकाल, किया गया पूजन अर्चन
सार
आज यानी सोमवार को श्रावण मास का पहला दिन है। बाबा महाकाल रात ढाई बजे ही भक्तों को दर्शन देने के लिए जाग गए। चंदन और भांग से विशेष श्रृंगार हुआ। राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूजन अर्चन किया गया।
विस्तार
भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण की शुरुआत हो चुकी है। आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और भस्म आरती की शुरुआत की गई। वैसे तो प्रतिदिन बाबा महाकाल की भस्म आरती अलसुबह चार बजे शुरू होती है। लेकिन आज श्रावण मास के सोमवार के विशेष महत्व के चलते बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जागे और हजारों भक्तों को भस्म आरती की बैठक व चलित व्यवस्था के अंतर्गत रूप में अपना आशीष भी प्रदान किया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि वर्षों के बाद एक ऐसा विशेष संयोग आया है, जब श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो रही है। राष्ट्र की कामना को लेकर आज बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया। भस्म आरती की प्रतिदिन की प्रक्रिया के अनुसार ही भगवान वीरभद्र से आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया और उसके बाद भगवान का पूजन अर्चन तो हुआ ही। लेकिन आज भगवान का पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही उन पर केसर युक्त जल अर्पित किया गया और चंदन व भांग से बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया।