- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
चरक अस्पताल की लैब में 300 से 400 लोग प्रतिदिन दे रहे ब्लड के सैम्पल
चरक अस्पताल की लैब में 300 से 400 लोग प्रतिदिन दे रहे ब्लड के सैम्पल, रिपोर्ट के लिए लग रही लाइन
30 से 40 लोग करा रहे डेंगू की जांच, 5 से 6 लोगों की रिपोर्ट में डेंगू्र
उज्जैन।शहर में डेंगू, मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि चरक अस्पताल की लैब टेक्निशियन की डेंगू की चपेट में आने के बाद मृत्यु भी हो चुका है, लेकिन मलेरिया विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक बीमारी से निपटने के ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं।
चरक अस्पताल लैब से मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रतिदिन ओपीडी और आईपीडी के मिलाकर 300 से 400 लोग ब्लड सेम्पल देने आ रहे हैं। इनके अलावा 30 से 40 लोग डेंगू की जांच के लिये ब्लड सेम्पल दे रहे हैं जिनमें से 5-6 लोग डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। चरक अस्पताल का शिशु वार्ड फुल है तो प्रायवेट अस्पतालों में भी मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। तेजी से शहर में फैल रही डेंगू और मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये मलेरिया विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं।
डेंगू से पहली महिला मरीज की मौत के बाद अंतिम संस्कार
चरक अस्पताल में पदस्थ लैब टेक्निशियन अर्चना पति सुनील बनवार 28 वर्ष निवासी पुष्पांजलि नगर आगर रोड़ की तबियत बिगडऩे के बाद ब्लड टेस्ट कराया। जांच में उनके प्लेटलेट्स कम निकले। हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया जहां अर्चना बनवार की मृत्यु हो गई। शहर में डेंगू से पहली मौत होने की डॉक्टरों द्वारा पुष्टि की गई है। परिजनों ने सुबह अर्चना के शव का अंतिम संस्कार किया।
यह है डेंगू की रोकथाम के नियम
शासन द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिये नियम बनाये हैं जिनके अनुसार यदि किसी क्षेत्र में डेंगू का मरीज मिलता है तो उसके घर के सभी सदस्यों के ब्लड सेम्पल की जांच, घर के आसपास डेंगू का लार्वा समाप्त करने के लिये कीटनाशक का छिड़काव कराया जाना है लेकिन वर्तमान में डेंगू के मरीजों की संख्या तो बढ़ती जा रही है लेकिन मलेरिया विभाग द्वारा मरीज के परिजनों की जांच और लार्वा समाप्त करने के लिये कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया जा रहा। मच्छरों को मारने के लिये नगर निगम द्वारा फागिंग करने का प्रचार तो किया जा रहा है, लेकिन किन वार्डों में पूरे शहर के वार्डों में फागिंग नहीं हो रही है।