- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
चरक मामले में एसपी से मिलेंगे सीएमएचओ
उज्जैन। चरक अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म और सैक्स रैकेट संचालित होने के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच और अब तक पकड़ाये आरोपियों से पूछताछ के बाद चरक अस्पताल के किसी भी तल पर अनियमितता नहीं पाई गई। ऐसे में चरक अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है। इसको लेकर सीएमएचओ एसपी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने चर्चा में बताया कि पुलिस जांच में कहीं भी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि चरक भवन में अनैतिक कार्य चल रहा था और अस्पताल के कर्मचारी की संलिप्तता भी सामने नहीं आई है। जबकि चरक भवन को लेकर भ्रामक जानकारियां लोगों तक जा रही है। एसपी सचिन अतुलकर से मिलकर आपत्ति दर्ज कराते हुए सही जानकारी प्रसारित करने की मांग करेंगे।