- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
चाकू दिखाकर छात्र को लूटने वाले 4 गिरफ्तार
उज्जैन। एग्रीकल्चर के छात्र को रास्ते में रोककर चाकू दिखाने के बाद मोबाइल व रुपये लूटने वाले चार बदमाशों को खाचरौद पुलिस ने गिरफ्तार कर हथियार, बाइक व लूट का मोबाइल जब्त किया है। टीआई आर.के. सिंगावत ने बताया कि 2 अगस्त की रात लोकेश पिता रामचंद्र देशमुख 22 वर्ष निवासी जम्बाडा थाना आमला जिला बैतूल बाइक से कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेड़ा जा रहा था।
रात 8.30 बजे उसे नागदा-जावरा रोड़ घिनौदा पुलिया के पास चार बदमाशों ने रोका और चाकू अड़ाकर उससे 500 रुपये व मोबाइल लूट लिया था। मामले में लूट का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई और मुखबिर की सूचना पर कुलदीप पिता दिलीप सिंह, जितेन्द्र पिता अमृतलाल, बलवीर पिता मोहन, रविन्द्र पिता नागूलाल सभी निवासी पाल्यारोड़ नागदा को गिरफ्तार कर इनके पास से चाकू, मोबाइल व मोटर सायकल जब्त की है।