- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक ने लगाई फांसी
उज्जैन के माकडौन जिला सहाकरी बैंक के शाखा प्रबंधक ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक पर बैंक के एमडी और अन्य कर्मचारी मानसिक दबाव डाल रहे थे। पूरा मामला सोमवार देर रात का है, जब माकडौन जिला सहाकरी बैंक के शाखा प्रबंधक लालसिंह ने घर की तीसरी मंजिल में फांसी लगाई थी। परिजनों ने चिमनगंज थाने में पूरे मामले की जानकारी दी और मौके पर पहुंचकर मृतक के हाथों से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में बैंक के एमडी और अन्य कर्मचारियों पर मानसिक दबाव डालने के आरोप लगे हैं। जिस कारण से लालसिंह ने फांसी लगाई हैं । वहीं मृतक के पुत्र ने भी बैंक के एमडी व अन्य कर्मचारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है।
रात 8 बजे ड्यूटी से घर आए
लालसिंह कुशवाह का पुत्र नरेन्द्र कुशवाह प्रायवेट कॉलेज में अकाउंटेंट है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बैंक के शाखा प्रबंधक लालसिंह सोमवार को रात 8 बजे ड्यूटी से घर आए थे। देर रात लगभग 3 बजे लालसिंह की पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे में लालसिंह नही है, तो उन्होंने अपने पुत्र को उठाया और घर में देखा लेकिन जब वह कहीं दिखाई नही दिए तो नरेंद्र तीसरी मंजिल पर पहुंचा जहां उसने देखा कि चढ़ाव की रेलिंग पर रस्सी के फंदे से उसके पिता लटके हुए हैं और उनके हाथ में सुसाईड नोट भी था। पुलिस इस मामले की तहकीकात मैं जुट गयी है। बैंक के एमडी से भी पुलिस पूछतांछ कर रही है।