- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
चारधाम मंदिर
नाम से ही मंदिर की विशिष्टता झलकती है, मंदिर को “चारधाम” इसलिए कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन से भक्त चारोंधाम के दर्शन कर लेते हैं। जो व्यक्ति चारों धाम की कठिन यात्रा नहीं कर पाता है यदि वह आस्था के साथ चारधाम मंदिर में दर्शन करता है, तो उसे भी वही पुण्य मिलता है।
यह मंदिर श्री हरसिद्धि देवी के मंदिर की दक्षिण दिशा में थोड़ी-सी दूरी पर है। स्वामी शांतिस्वरूपानंदजी तथा युग पुरुष श्री परमानंद जी महाराज के प्रयत्नों से इसकी स्थापना अखण्ड आश्रम में हुई। श्री द्वारका धाम तथा जगन्नाथ धाम की सन 1997 तथा श्री रामेश्वर धाम की सन 1999 में प्राण प्रतिष्ठा हुई है। चौथे धाम श्री बद्रीविशाल की प्राण प्रतिष्ठा सन 2005 में हुई थी।
यहां प्रतिमाओं को उनके मूल स्वरूप के समान ही बनाया गया है। एक ही स्थान पर चारों धाम के दर्शन की सुंदर परिकल्पना यह मंदिर साकार करता है। परिसर में प्रवेश स्थान पर सुंदर बगीचा है जिससे मंदिर का सौंदर्य द्विगुणित हो गया है। पाश्र्वधाम में संत निवास है, जहां स्वामी जी का निवास तथा साधना कक्ष है। मंदिर में समय-समय पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता रहता है।