- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
चार वार्ड के 15 हजार लोगों को नहीं मिला पानी, आज सप्लाई
एमआर-5 की कॉलोनियों में पीएचई की पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के लिए पीएचई और एक निजी कंपनी ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी तिराहे पर आगर रोड की मेनपाइप लाइन से कनेक्शन किया। इसके लिए सड़क की खुदाई की। रात 3 बजे जाइंट खुलने से शुक्रवार को जन्माष्टमी होने के बावजूद चार वार्ड के 15 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। इन वार्डों में इंदिरानगर की टंकी से जलप्रदाय किया जाता है। शुक्रवार को जाइंट सुधारने का काम चलता रहा। पीएचई अधिकारियों का दावा है शनिवार सेे सप्लाई शुरू होगी।
तापी कंपनी आगर रोड पर देवास गेट से आगर रोड की मैन लाइन से एमआर-5 की कॉलोनियों में पानी पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने गुरुवार को टी-कनेक्शन किया। कंपनी ने अपनी ओर से टेस्टिंग भी की लेकिन रात 3 बजे जब इंदिरानगर टंकी भरी जा रही थी, उसके प्रेशर से जाइंट खुल गया। इसके बाद इंदिरानगर टंकी ओर जाने वाले वॉल्व को बंद कर दिया। सुबह इंदिरा नगर टंकी से सप्लाई होने वाले वार्ड 3, 4, 5 और 6 के 15 हजार लोगों हो पानी नहीं मिला। पीएचई के सहायक यंत्री जीपी डेहरिया के अनुसार शुक्रवार को कनेक्शन जोड़ने के साथ सुधार भी कर दिया जाएगा। शनिवार को पानी मिलेगा।
पाइप लाइन का सुधार करते कर्मचारी।