- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
चुनाव बाद लाडली बहना योजना पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, ‘प्रदेश में कोई…
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने वचन निभाया है और लाडली बहनों के खाते में 6 महीने में 9 हजार 455 करोड़ राशि दी गई है. वहीं लाडली बालिकाओं के खाते में 34 करोड़ की राशि भेजी गई है.
लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं की जाएगी. लाडली बहना योजना और लाडली लक्षमी योजना में राशि जारी की जा रही है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि छह महीने में से तीन महीने आचार संहिता में चले गए.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लाडली बहनों के खाते में 6 महीने में 9 हजार 455 करोड़ राशि दी गई है. वहीं लाडली बालिकाओं के खाते में 34 करोड़ की राशि भेजी गई है. सीएम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 118 करोड़ की राशि का ट्रांसफर की गई है.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश के 11 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. रोजगार दिवस के अवसर पर 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ दिए गए. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 80 लाख से भी अधिक किसानों के खाते में 1 हजार 800 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की गई.
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने ये भी बताया कि जीएसटी पिछले साल से 28 प्रतिशत बढ़ा है. पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है.
इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रतिमा निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला लिया है. प्रतिमाएं ठोस पत्थर की बनाई जाएंगी और किसी से आर्डर पर नहीं मंगवाएंगे. प्रदेश के कलाकारों के सहयोग से ही ये मूर्तियां बनाई जाएंगी. प्रदेश में प्रतिमा निर्माण की दिशा में भी काम चल रहा है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि गांधी सागर मामले का अच्छा समाधान निकलेगा. यही हमारी जमीन अधिक गई और पानी कम मिला था. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि उज्जैन की तर्ज पर जबलपुर, ग्वालियर ,रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा.