- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
चेतावनी:डीजल की बढ़ती कीमतें कम नहीं हुई तो 14 दिन बाद ट्रांसपोर्टर जाएंगे हड़ताल पर
डीजल की बढ़ती कीमतों को कम करने सहित कई मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस से जुड़े वाहन संचालकों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है।
यह कि यदि 14 दिन में डीजल की कीमत कम नहीं की गई व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे वाहनों का संचालन बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। उज्जैन इकाई ने भी इस चेतावनी व आह्वान का समर्थन किया है।
इकाई के उज्जैन जिलाध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि जिले में 175 ट्रांसपोर्टर हैं, जिनके 2500 वाहन चलते हैं। यदि इस चेतावनी के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी मुसीबत होगी। खाद्य सामग्रियों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का आदान प्रदान बाधित हो जाएगा। आपूर्ति प्रभावित होगी। कई वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे।