- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
जनसभा:21 फरवरी को राजपूत करणी सेना की महारैली, 1 लाख लोगों के आने का दावा
पद्मावती के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली श्री राजपूत करणी सेना मूल एससी-एसटी एक्ट, आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर 21 फरवरी को शहर में महारैली निकालेगी। जनसभा भी होगी। इसमें प्रदेश से राजपूत समाज के करीब 1 लाख लोगों के आने का दावा किया गया है।
रैली और सभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर के समाजजनों के साथ बैठक भी की। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान ने बताया महारैली नानाखेड़ा स्टेडियम से दोपहर 12 बजे शुरू होकर दशहरा मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी।
इसमें श्री राजपूत करणी सेना मूल के संस्थापक लोकेंद्रसिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना मौजूद रहेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री जसवंतसिंह रूणजी के अनुसार इसके लिए नगरों, गांवों में समाजजनों को रैली में आने के लिए सूचना दी जा रही है। एक लाख से ज्यादा समाजजन आएंगे।
नगर में हुई बैठक में प्रदेश सचिव विजयपालसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह झाला, नगर अध्यक्ष शुभमसिंह राजपूत, अंतरसिंह गेहलोत, अभिजीतसिंह ठाकुर, अनिल सिंह गौतम, संदीपसिंह, हितेंद्रसिंह भाटी, हिम्मतसिंह भाटी मौजूद थे। बैठक में कहा सरकार की आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व राजनीति में कम हो रहा है। महारैली में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को भी आमंत्रित किया है।
9 सूत्रीय मांगों का शंखनाद होगा
रैली और जनसभा से 9 सूत्रीय मांगों का शंखनाद होगा। इनमें आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामान्य वर्ग की सीट सामान्य वर्ग के लिए हो किसी अन्य को चुनाव लड़ने का अधिकार न हो, एक बार आरक्षण लाभ मिल गया हो उसे दूसरी बार लाभ न मिले, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किया जाए, घट्टिया तहसील का नाम प्रतापनगर किया जाए, सवर्ण समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण की अवधि 5 वर्ष की जाए आदि।
निगम चुनाव में सामान्य का समर्थन : पदाधिकारियों ने बताया संगठन का राजनीतिक एजेंडा नहीं है। निगम चुनाव में संगठन सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों का समर्थन करेगा।