- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
चैकिंग में पकड़ाए चोरों से 10 बाइक जब्त
शहर व देहात थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कंजरों और दो चोरी की वाहन खरीदने वालों को माधव नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अब तक चोरी के 10 वाहन जब्त कर चुकी है। दोपहर में अधिकारियों द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवास व शाजापुर के कंजरों द्वारा शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। चैकिंग के दौरान दो कंजरों को चोरी की वाहन पर घूमते पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वाहन बेचना कबूला जिसके बाद चोरी की वाहन खरीदने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के करीब 10 से अधिक वाहन बरामद किये हैं। बदमाशों ने फ्रीगंज क्षेत्र तीन और कायथा से 1 वाहन चोरी की वारदात कबूली जबकि अन्य चोरी के वाहन दूसरे शहर के हैं।
4-5 हजार में बेच देते वाहन
पकड़ाये बदमाशों ने माधवनगर पुलिस को बताया कि वाहन चुराने के बाद दूसरे शहर में जाकर 4-5 हजार में चोरी की वाहन बेच देते थे, लेकिन चोरी के वाहनों के कोई कागजात नहीं बनाते थे और लोग बिना कागजात के ही चोरी के वाहन चलाते थे।