- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
चैत्रमास में भगवान चिंतामन गणेश की आज शाही जत्रा
चिंतामन गणेश मंदिर में आज चैत्र मास बुधवार को भगवान गणेश की शाही जत्रा लगेगी। महापर्व पर करीब 50 हजार से अधिक भक्तों के भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन करने आने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान का पूर्ण स्वरूप में श्रृंगार किया। गर्मी में भक्तों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मंदिर परिसर में नया आरओ सिस्टम, छांव के लिए शामियाने व मेटिन आदि का इंतजाम भी किया गया है।