- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव अभिजीत मुहूर्त में मनायेंगे
चैत्र मास की नवमी पर आज बुधवार को दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में भगवान प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रीराम स्तुति के लिए मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगेगा। महाआरती कर भक्तों को पंजेरी का महाप्रसाद वितरण होगा। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर अनेक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
अयोध्या राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसीलिए यह रामनवमी खास और ऐतिहासिक है। आज दिन में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होगा। अयोध्या में मनाए जा रहे उत्सव का आनंद उज्जैन के भक्तों को भी उसी रूप में प्राप्त हो इसलिए सभी श्रीराम मंदिरों में श्रीराम जन्म का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है।