- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
चैत्र नवरात्रि पर्व : छट के साथ माता पूजन का सिलसिला शुरू
उज्जैन | चैत्र नवरात्रि पर्व मेंं आज से घरों में छट पूजा के साथ ही कुलदेवी के पूजन का सिलसिला आरंभ हो रहा है। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि सम्मिलित होने के कारण आठ दिन के ही नौरात्रे हंै। शनिवार को घरों में परम्परा अनुरूप सप्तमी पूजन होगा।
देवी मंदिरों में भी नवरात्रि के अंतिम तीन दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ आरंभ हो गई है। नगर के चामुंडा माता मंदिर, भूखीमाता मंदिर, गढ़कालिका माता मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर आदि सहित प्रमुख देवी मंदिरों में रविवार तक भीड़ बनी रहेगी। रविवार को अष्टमी-नवमी तिथि एक साथ होने के कारण इसी दिन देवी हवन तथा भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
आज नगरकोट पर भंडारा
नगर के प्रमुख देवी मंदिर नगरकोट की माता पर आज शाम भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। सुबह से भोग-प्रसादी निर्माण का कार्य जारी था।