- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
ट्रेन में बैठी मॉडल के गले से चेन झपटी, 4 मोबाईल, पर्स व एटीएम भी चोरी
उज्जैन | यशवंतपुर-इंदौर एक्सप्रेस के कोच एस-2 में परिजनों के साथ यात्रा कर रही मॉडल के गले से बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। दूसरा बदमाश परिजनों का कीमती सामान से भरा बैग चोरी कर ले गया। उक्त लोग यशवंतपुर से उज्जैन दर्शन करने आये थे। यहां ट्रेन रुकने पर सभी लोग जीआरपी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
संदीप पिता शिवकुमार निवासी बैंगलुरु ने बताया वह अपनी मंगेतर पायल राठौर पिता गोविंद निवासी रतलाम के साथ यशवंतपुर-इंदौर एक्सप्रेस के कोच एस-2 में अन्य परिजनों के साथ रतलाम के लिये यात्रा कर रहा था उन्हें पहले ट्रेन से उज्जैन उतरकर महाकालेश्वर दर्शन करना थे जिसके बाद रतलाम जाने का प्रोग्राम था। रात करीब 3 बजे यशवंतपुर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर पहुंची तो वह परिवार के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गये।
संदीप ने बताया बेरछा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान एक बदमाश कोच में चढ़ा उस दौरान पायल मोबाइल में गेम खेल रही थी। बदमाश ने पायल के गले में सोने की चेन पर झपट्टा मारा। इस पर पायल ने शोर मचा दिया। कोच में मौजूद लोग कुछ समझ पाते उसके पहले बदमाश चेन का आधा हिस्सा तोड़कर भाग चुका था। दूसरा हिस्सा पायल के हाथ में रह गया। वहीं दूसरा बदमाश संदीप का बैग चोरी कर ले गया जिसमें 4 कीमती मोबाईल, पर्स, एटीएम आदि कागजात सहित कपड़े रखे थे। संदीप के अनुसार पायल राठौर रतलाम की रहने वाली है और बैंगलुरु में मॉडलिंग करती हैं। उसी के पिता से मिलने के लिये सभी लोग रतलाम जा रहे थे और ट्रेन में उक्त वारदात हो गई।
नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
भोपाल की ओर से उज्जैन की ओर आने वाली ट्रेनों में बेरछा, शुजालपुर आदि स्टेशनों पर चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिन ट्रेनों का उक्त स्टेशनों पर स्टॉपेज है उनके यात्रियों को बदमाश लगातार शिकार बना रहे हैं जिसकी शिकायत लोग ट्रेन के उज्जैन या इंदौर पहुंचने पर थाने में कर रहे हैं।