- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
चोट से हुई युवक की मौत, जहर का भी असर
पीएम रिपोर्ट: कार्तिक मेला क्षेत्र की घटना में हत्या का प्रकरण
उज्जैन। कार्तिक मेला क्षेत्र झुग्गी बस्ती के युवक की मौत की वजह अंदरूनी चोट और जहर निकला। पीएम रिपोर्ट के बाद महाकाल पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन शनिवार तक आरोपी हाथ नहीं आ सके।
टीआई अरविंद तोमर ने बताया कि कार्तिक मेला प्रांगण झुग्गी निवासी जीवन मोंगिया को शुक्रवार सुबह परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित करने पर पत्नी संगीता व साले राजू ने गोवर्धन मोंगिया उसके पुत्र गोविंद व साथी मोहन पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मौत का संदिग्ध मान पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही थी।
शाम को मिली रिपोर्ट में मौत इंटरनली खून जमा होने और जहर के लक्षण बताए जाने पर पुलिस ने तीनों पर हत्या का केस दर्ज कर खोजबीन की लेकिन वे फरार हो गए। याद रहे पुलिस ने संगीता पर भी केस दर्ज होने का हवाला देते जीवन को नशे का आदि बताया था। संभावना जताई थी कि सुलोचन खाने से उसकी मौत हो सकती है।
छेडऩे से मना करने पर मार डाला
पानबिहार निवासी संगीता ने बताया एक माह पहले ही काम के लिए आए थे। शादियों में लाइट उठाने का काम करते हैं। गुरुवार को वो बारात में लाइट उठाकर जा रही थी तब गोविंद ने उस पर पैसे लुटाए थे। पता चलने पर जीवन पड़ोस में ही रह रहे गोंविद को समझाने गया था तभी तीनों ने उसे पीटा और अस्पताल नहीं ले जाने दिया जिससे उसकी मौत हो गई।