- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
चोरों को घटना स्थल लेकर पहुंची पुलिस रहवासी बोले- पीटते हुए लाना था ताकि दोबारा वारदात न कर पाए
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कार के पास से निकले। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर वैसा ही सीन रिक्रिएट किया।
बदमाशों ने बताया कैसे कार के सहारे छिपकर वारदात करने पहुंचे थे
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
आदित्यनगर निवासी एलआईसी एजेंट विजय कुमार सोनी के सूने मकान से आठ लाख की चोरी में 31 दिन बाद पकड़ाए दो बदमाशों को पुलिस बुधवार दोपहर घटना स्थल पर लेकर पहुंची। यहां कॉलोनी के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। महिलाओं ने बदमाशों को देख पुलिस से कहा इन्हें डंडे से पीटते हुए लेकर आते ताकि कैमरे से लैस हमारी कॉलोनी में दोबारा घुसने की सोच नहीं पाए।
विजय सोनी की बहन माला, लक्ष्मी और भांजी खुशी की मेहनत की बदौलत ही पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला था। जिसके बाद नीलगंगा पुलिस ने शांतिनगर निवासी पप्पू खोरवाल और पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी जयसिंहपुरा को गिरफ्तार किया। दोनाें को बुधवार दोपहर घटना स्थल पर लेकर पहुंची। यहां बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कैसे दीवार व कार के सहारे छिपते हुए फरियादी सोनी के मकान में प्रवेश किया था। घटना के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। शाम को उसने लॉकअप में खुद को घायल कर लिया ताकि पुलिस पूछताछ न करे।