- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
छह दिन बाद खुली मंडी में 20 हजार बोरी की आवक
उज्जैन : छह दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुली कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर आवक हुई। करीब २० हजार बोरी गेहूं मंडी में बिकने पहुंचा। अवकाश के बाद खुली मंडी में ट्रॉलियों में उपज लेकर किसान मंडी पहुंचे तो परिसर भी छोटा पड़ गया। चारों ओर ट्रॉलियां ही ट्रॉलियां दिखाई दे रही थीं और किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि भाव कम मिलने से किसानों में नाराजगी भी रही। उनका कहना था कि समर्थन मूल्य पर १६२५ रुपए में गेहूं खरीदी की जा रही है लेकिन मंडी में व्यापारियों द्वारा अच्छे गेहूं के भी १६०० रुपए तक ही भाव दिए जा रहे हैं।
वहीं कुछ किसानों ने इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई कि मंडी में एक ही क्वालिटी के गेहूं के व्यापारी अलग-अलग भाव दे रहे हैं। यह तो पक्षपात किया जा रहा है। इस पर व्यापारियों का कहना था कि गेहूं की क्वालिटी के अनुसार ही भाव दिए जा रहे हैं। पक्षपात जैसी कोई बात नहीं है। मंडी व्यापारी हितेश अग्रवाल अनुसार गेहूं मिल क्वालिटी १५७० से १६०० रुपए प्रति क्विंटल, लोकवन १६०० से १९०० रुपए, मालवराज १६०० से १७०५, पूर्णा १६०० से १९०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।