- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
छात्रा को पिस्टल लेकर बायफ्रेंड के साथ घूमते पकड़ा
उज्जैन। सोशल मीडिया पर पिस्टलों के साथ पोस्ट डालने वाली बीए की छात्रा को पंवासा पुलिस ने उसके बायफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर दो पिस्टल, कारतूस बरामद किये और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
टीआई गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक युवती ने पिस्टल व कट्टे के साथ फोटो पोस्ट किये थे। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। बीती शाम मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त युवती विक्रम नगर ब्रिज के पास अपने बाय फ्रेंड के साथ एक्टिवा से जा रही है।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जिसमें युवती ने बताया कि उसका नाम श्यामा डाबी 20 वर्ष और युवक का नाम कृतज्ञसिंह भदौरिया निवासी दानीगेट है। श्यामा डाबी बीए की छात्रा है जबकि युवक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया है।