- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
छात्रा ने दवा समझ सल्फास खा ली, मौत
छात्रा ने दवा समझ सल्फास खा ली, मौत
उज्जैन।कड़ाई थाना माकड़ोन में रहने वाली बीए फायनल की छात्रा ने बुखार आने पर दवा समझकर सल्फास खा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां छात्रा की मौत हो गई।
सुशीला पिता कमल सिंह 18 वर्ष निवासी कड़ाई माकड़ोन बीए फायनल की छात्रा थी। परिजन बीती रात उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान सुशीला की मृत्यु हो गई।
उसके भाई गोपाल सिंह ने बताया कि सुशीला पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। रात में तबियत बिगड़ी तो दवा समझकर उसने गेहूं में रखने की सल्फास खा ली। यह बात उसने पुलिस को दिये बयान में भी कही। पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।