- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गुरुद्वारे में युवक ने हाथ की नस काटने के बाद पगड़ी से लगाई फांसी
दो पहिया वाहन से रविवार शाम को आया और कमरा नंबर 1 में ठहरा था
दूधतलाई गुरुद्वारे में युवक ने हाथ की नस काटने के बाद पगड़ी से फांसी लगाई
टायलेट में पड़ा खून
उज्जैन।दूधतलाई स्थितगुरुद्वारे में युवक ने हाथ की नस काटने के बाद पगड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सेवादार ने वेंटीलेशन से युवक को फांसी पर लटका देखा जिसकी सूचना देवासगेट थाने में दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और जांच शुरू की है।
गुरुद्वारे के सेवादार रमेश सिंह ने बताया कि कमलजीत सिंह सूरा पिता महंगा सिंह सूरा 39 वर्ष निवासी देवास रविवार शाम 7 बजे दो पहिया वाहन से आया था। उसने बताया कि ग्वालियर से आया हूं और भोपाल जाना है। रात रुकने के लिये कमरा चाहिये। उसका आईडी देखने के बाद गुरुद्वारे का कमरा नंबर 1 उसे दिया था।
कमलजीत ने सेवादार को बताया था कि सुबह 8 बजे रवाना होना है लेकिन उसके कमरे का दरवाजा सुबह 8 बजे तक नहीं खुला तो सेवादार ने सीढ़ी पर चढ़कर रोशनदान से देखा तो पता चला कि कमलजीत फांसी पर लटका है। सेवादार ने तुरंत इसकी सूचना गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों और देवासगेट पुलिस को दी। पुलिस टीम यहां गुरुद्वारे पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा और जांच शुरू की।

पंजाबी समाज के ग्रुप में गुमशुदगी की सूचना
गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार रात 12 बजे पंजाबी समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में कमलजीत सिंह के देवास से दो पहिया वाहन के साथ लापता होने की सूचना डली जिसमें फोटो भी था। उसी आधार पर कमलजीत सिंह के परिजनों को सूचना दी गई। उसकी पत्नी व माता पिता देवास से उज्जैन के लिये रवाना हो रहे हैं।

टायलेट में पड़ा खून
गुरुद्वारा पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि टायलेट में खून बिखरा पड़ा था। संभवत: कमलजीत सिंह ने टायलेट में हाथ की नस काटने के बाद जब उसे लगा कि मौत नहीं होगी तो पलंग पर स्टूल रखकर पगड़ी से फांसी लगाई थी।