- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ाया
पुलिस ने गिरफ्तारी पर रखा था दो हजार का ईनाम, एक अब भी फरार
उज्जैन। आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से रुपये लेकर फर्जी आदेश जारी करने के मामले में पांच वर्षों से फरार ईनामी बदमाश को घट्टिया पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया।
टीआई विक्रम चौहान ने बताया कि पुष्पेन्द्र बैरागी निवासी जलवा ने रिश्तेदार कमलेश बैरागी, राकेश व गंगाराम माली के खिलाफ आंगनवाड़ी में चैकर की नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की धोखाधड़ी का केस वर्ष 2017 में दर्ज कराया था।
मामले में कमलेश को पूर्व में गिरफ्तार किया गया जबकि कमलेश व गंगाराम फरार थे जिनकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 2 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। कल मुखबिर की सूचना के बाद राकेश निवासी उन्हेल राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। टीआई चौहान ने बताया कि मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश की जा रही है।