- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
छात्र संघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चामुंडा चौराहे पर किया चक्काजाम
उज्जैन | छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चामुंडा चौराहे को शुक्रवार दोपहर 15 मिनट तक जाम कर दिया। जाम के दौरान घेराबंदी कर कार्यकर्ता वाहन चालकों को रोकते रहे। घेराबंदी से भी जब वाहन नहीं रूके तो चौराहे के चारों आैर रखे बैरिकेड्स को खींचकर रास्ते जाम कर दिए। इस वाकये के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश में एबीवीपी ने चक्काजाम रखा था। दोपहर 12 बजे माधव कॉलेज से 150 से अधिक कार्यकर्ता चामुंडा चौराहे पहुंचे। जब पूर्ण रूप से जाम नहीं हो सका तो कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर रखे बैरिकेड्स को खींचकर रास्ते जाम कर दिए। हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान देवासगेट टीआई शिवा निनामा व थाने के दो एसआई सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी वहीं मौजूद थे लेकिन किसी ने कार्यकर्ता को नहीं रोका। देवासगेट थाना प्रभारी शिवा निनामा ने कहा बैरिकेड्स कब हटाए गए, मुझे नहीं पता। चाैराहे को जाम करने पर एबीवीपी के आधा दर्जन पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें पूछताछ कर छोड़ा गया है।
चक्काजाम के बाद सांकेतिक रूप से देवासगेट पुलिस ने एबीवीपी के जिला संयोजक दुष्यंत मालवीय, जिला सह-संयोजक राहुल चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौरसिया, महानगर मंत्री अभिषेक राठौर, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु रावल आैर रोहित शुक्ला को जीप में बैठाकर हिरासत में लिया। थाने ले जाकर आैपचारिक पूछताछ कर सभी को 10 मिनट के भीतर ही छोड़ दिया गया।