- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
व्यापारी नजर अली मिल में ही पटाखा दुकानें लगाने पर अड़े, एनटीसी ने ली आपत्ति
उज्जैन | पटाखा व्यापािरयों के सामने दुकान लगाने का संकट खड़ा हो गया है। निगम ने हीरा मिल की जमीन पर दीपावली पर त्योहारी हाट-बाजार व पटाखा दुकान लगवाने का निर्णय लिया था, जिस पर एनटीसी ने आपत्ति जाहिर कर दी। साथ ही चेतावनी भी दी निगम यहां दुकानें लगवाता है तो कार्रवाई की जा सकती है। व्यापारियों ने शुक्रवार को निगमायुक्त विजयकुमार जे के नाम ज्ञापन निगम अधिकारी सुबोध जैन को दिया, जिसमें नजरअली परिसर में ही दुकान लगवाने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद रवि राय की अगुवाई में पटाखा व्यवसायी नगर निगम पहुंचे थे। उन्होंने नजर अली मिल परिसर में पटाखा दुकानों के संचालन के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। निगम पटाखा बाजार जीरो पाइंट ओवरब्रिज के पास हीरामिल की जमीन पर लगाना चाहता है। इस संबंध में एमआईसी ने प्रस्ताव की अनुशंसा भी कर दी है, जिसके आधार पर नजर अली मिल में दुकानें नहीं लगाने दी जा रही हैं।