- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
छोटी-छोटी बात, पांच जगह विवाद, दो महिला सहित 15 पर केस
मामूली बात पर शहर में चार स्थानों पर मारपीट की घटना हो गई। रविवार को हुए इन विवादों में दो थानों में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए है। तोपखाने में दो परिवारों में रंजिश के चलते झगड़े हुए हैं तो चिमनगंज क्षेत्र में मकान, मोबाइल को लेकर लड़ाई होना सामने आया है।
महाकाल पुलिस के अनुसार तकिया मस्जिद निवासी शबनम पति साबिर (25) ने शकील, इदरीश, सोहेल, फरजाना, शरीफ व समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दूसरी ओर से शकील पिता सुल्तान हुसैन (40) बेगमबाग ने साबिर, राजा, जावेद, सलमान व मेहराज बी पर रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है।
इधर चिमनगंज पुलिस ने बताया कि महेश नगर के अंतर पिता देवाजी (25) के साथ मकान विवाद में सोनू मीणा, राहुल मीणा ने मारपीट की है। वहीं पंडयाखेड़ी के कादिल पिता मम्मू खां (20) को विवाद के चलते अन्न पिता लतीफ खान व अखिलेश ने पीट दिया। एक घटना शहीद नगर में भी हुई। यहां तुषार पिता राकेश प्रजापत (18) को मोबाइल की बात पर शुभम पिता किशोर परमार ने पीटा है। मामलों में जांच की जा रही है।