- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
छोटे पुल पर आया पानी:12 किमी की रफ्तार से चली हवा, ऋषिनगर में पेड़ गिरा
शहर में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक चलता रहा। रातभर में शहर में 0.67 इंच बारिश हुई। अब तक कुल 37.10 इंच बारिश हो चुकी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक 24 घंटों के भीतर औसत 0.70 इंच बारिश हुई। जिले में अब तक कुल औसत 43.12 इंच बारिश हो चुकी है। आसपास हो रही तेज बारिश से शिप्रा का जलस्तर भी शुक्रवार को बढ़ गया। शाम तक नदी का पानी छोटे पुल से ऊपर बहने लगा और नदी के किनारे पर बने मंदिर जलमग्न हो गए।
इधर, शुक्रवार को दिनभर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भरी तेज हवा चलती रही। ऋषिनगर क्षेत्र में एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया। आसपास खेल रहे छोटे बच्चे और सामने रखे वाहन बच गए। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को जिले में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान लगाया है।