- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
जांच पूरी:महिदपुर बीआरसी देवड़ा ने स्वीकारा, 6 हजार रुपए में कबाड़ी को बेची थी किताबें और दस्तावेज
- जांच के बाद कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग ने जिपं सीईओ को भेजी फाइल
शासकीय स्कूलों में वितरित होने वाली किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। जांच के दौरान महिदपुर बीआरसी ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने 6 हजार रुपए में किताबों के साथ कुछ अन्य दस्तावेज कबाड़ी को बेचे थे। पूछताछ के दौरान कबाड़ी शाकिर खान ने बताया था कि किताबें महिदपुर के बीआरसी कार्यालय से खरीदी थी।
डीईओ आनंद शर्मा के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर 11 बोरे किताबें व अन्य दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही एक कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि महिदपुर बीआरसी रमेशचंद्र देवड़ा ने ही 6 हजार रुपए में यह किताबें कबाड़ में करीब 8 दिन पहले बेच दी थी। इसमें मौजूदा शिक्षा सत्र 2022-23 की किताबें भी शामिल थी। इसके अलावा कुछ विभागीय दस्तावेज भी थे।
जांच में बीआरसी देवड़ा ने यह स्वीकार किया कि किताबें गीली हो जाने और बदबू आने की वजह से उन्होंने किताबें बेची थी। डीईओ शर्मा ने बताया जांच पूरी हो गई है। जांच में बीआरसी की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ को फाइल भेज दी गई है।