- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जन आशीर्वाद यात्रा में चोरों की चांदी.नेताओं सहित एक दर्जन लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी
उज्जैन। दर्जनों अधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चोरों ने अपना कमाल दिखाया। चोरों ने पार्षदों और एल्डरमैन को भी नहीं छोड़ा। करीब एक दर्जन लोगों के मोबाइल व पर्स चोरी हुए, जबकि नानाखेड़ा पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज न करते हुए सिर्फ आवेदन लिए और वह भी टीआई की पेशी में रखे हुए हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के पहले नानाखेड़ा स्टेडियम में आमसभा थी जिसमें कथित रूप से एक लाख भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां भाजपा पार्षद रिंकू बेलानी का पर्स बदमाशों ने चोरी किया जिसमें कीमती मोबाईल और 2500 रुपये नगद रखे थे। इसी प्रकार भाजपा नगर निगम एल्डरमेन विवेक उद््गीर का भी कीमती मोबाईल यहीं से चोरी हो गया।
संतोष चाउसे का यात्रा के दौरान सिंधी कालोनी चौराहे से मोबाईल अज्ञात बदमाशों ने उड़ा दिया। खास बात यह कि आधा दर्जन से अधिक एएसपी स्तर के अधिकारी, 1200 के करीब पुलिस जवानों के अलावा होमगार्ड का फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था के लिये नानाखेड़ा स्टेडियम से लेकर पूरे जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान लगाया गया था लेकिन पुलिसकर्मी पूरे समय यात्रा की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे और चोरों की गैंग अपना कमाल दिखाती रही।
थाने पर लापरवाही
कीमती मोबाइल चोरी होने की शिकायत करने लोग नानाखेड़ा थाने पर पहुंचे लेकिन यहां पुलिसकर्मियों ने लोगों से सिर्फ आवेदन लेकर उन्हें बाद में एफआईआर दर्ज करने की बात कहकर रवाना कर दिया। हेडकांस्टेबल हिम्मत सिंह से जब चोरी के आवेदनों के बारे में पूछा तो उनका कहना था 3-4 मोबाइल चोरी के आवेदन आये थे जिन्हें टीआई की पेशी में रखा गया है। आज टीआई बडऩगर में मुख्यमंत्री की ड्यूटी में लगे हैं और आवेदनों का निराकरण उनके आने के बाद ही होगा।