- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, शिप्रा छोटे पुल से 5 फीट ऊपर
बीती रात से चले बारिश के दौर के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे छोटे पुल से 5 फीट ऊपर बह रहा है। नदी में बाढ़ आने के कारण घाटों पर गंदगी व गाद फैल गई जिसे नगर निगम की टीम ने फायर फायटर लगाकर धुलवाया। पिछले तीन दिनों से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। देवास, इंदौर सहित आसपास के शहरों में तेज बारिश से शिप्रा का जलस्तर बढ़ रहा है और पानी छोटे पुल से 5 फीट ऊपर बह रहा है। हालांकि रात में बढ़ा पानी सुबह 9 बजे तक कम होने लगा और घाटों पर गंदगी व मिट्टी गाद जमा हो गई। सुबह सफाई प्रभारी मुकेश सारवान ने अतिरिक्त टीम व फायर फायटर को बुलवाकर यहां घाटों की धुलाई करवाई। प्रभारी सारवान के अनुसार बाढ़ के साथ नदी में जलकुंभी के अलावा अन्य गंदगी भी बहकर आ रही है जिसे लगातार हटाया जा रहा है ताकि स्टापडेम या पुल के नीचे जलकुंभी के कारण पानी का बहाव न रुके।