- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
जरूरत नहीं फिर भी मरीज रैफर किया
उज्जैन | माधवनगर अस्पताल से मरीजों को रैफर करने पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने नाराजगी जताई है। विधायक परमार व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक अजीत सिंह ठाकुर मंगलवार शाम 5.45 बजे माधवनगर अस्पताल में भर्ती तराना के सूरजपुरा गांव की सुगन बाई के हाल जानने पहुंचे थे। महिला को रैफर किए जाने की बात पता चली तो विधायक परमार माधवनगर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पहले प्रभारी डॉ. महेश मरमट को फोन लगवाया। मोबाइल नहीं लगा तो कलेक्टर मिश्र को मोबाइल लगाकर कहा यहां से मरीजों को रैफर कर दिया जाता है। प्रभारी भी नहीं है। कलेक्टर बोले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक चल रही है। डॉ. मरमट सामने ही बैठे हैं। मैं इन्हें पहुंचा रहा हूं। उसके बाद डॉ. मरमट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक्स-रे तथा जांच करवाई। डॉ. मरमट ने कहा रैफर करने की आवश्यकता नहीं है, यहीं इलाज हो जाएगा।