- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
जहाँ सीएम का दौरा चार घंटे का, वहां छह घंटे वाहनों की नो एंट्री
उज्जैन | भावांतर योजना के तहत किसानों के खाते में रुपए पहुंचाने की शुरुआत उज्जैन से होगी। यहां नानाखेड़ा स्टेडियम पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को आएंगे। वे दोपहर 12.45 बजे शहर पहुंच जाएंगे। शाम 4.45 बजे हेलिकाॅप्टर से रवाना होंगे। सीएम के आने के दो घंटे पहले से इंदौर रोड पर हरिफाटक से प्रशांतिधाम तक वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।
यातायात डीएसपी हरिनारायण बाथम ने बताया बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया है। यातायात व्यवस्था दो घंटे पहले से शुरू हो जाएगी। इंदौर से उज्जैन आने वाले वाहन तपोभूमि से डायवर्ड होकर पंचक्रोशी मार्ग के रास्ते यंत्र महल होते हुए शहर में आएंगे। इसी तरह उज्जैन से इंदौर जाने वाले वाहन चालक यंत्र महल के रास्ते सिंहस्थ बायपास होते तपोधाम निकलेंगे। नानाखेड़ा से इंदौर को जाने वाली बसें देवासरोड पाइप फैक्टरी के रास्ते प्रशांतिधाम से होकर इंदौर जाएगी।
यहां कर सकेंगे पार्किंग – सांवराखेड़ी, आस्था गार्डन-शांति पैलेस सर्विस रोड पर। मक्सी-देवास से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग महानंदानगर और इस्कान रोड पर रहेगी।
अस्थाई अस्पताल बनेगा, इलाज के साथ दवाई भी मिल सकेगी
किसानों व अन्य लोगों को स्टेडियम में उपचार भी मिल सकेगा। जिला अस्पताल द्वारा 22 व 23 नवंबर को अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। यहां पर 10 मरीजों को भर्ती रख इलाज दिया जा सकेगा। यहां पर दवाई सेंटर भी संचालित होगा। सीएस डॉ.राजू निदारिया ने बताया नोडल अधिकारी डॉ.विनोद गुप्ता को बनाया है।