- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
जानलेवा हमले के आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला
सब्जी मंडी क्षेत्र में जब आरोपियों ले गए तो लोगों की भीड़ लग गई थी।
तलवार, चाकू और पाइप बरामद, कोर्ट ने जेल भेजा
उज्जैन | टंकी चौराहे पर हुई जानलेवा हमले के सात आरोपियों का पुलिस ने सार्वजनिक जुलूस निकाल कर घटना स्थल की तस्दीक कराई। उनसे हमले में उपयोग किए गए हथियार बरामद किए। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
21 सितंबर की शाम टंकी चौराहे पर सब्जी और फल बेचने वालों के बीच आपसी रंजिश को लेकर आजीम खान और मोहम्मद रफीक गुट में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार, चाकू और पाइप ले जानलेवा हमला किया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आजीम के साथ आमीर व सेफुर्रहमान तथा दूसरे गुट के मो. रफीक, शाहरुख, शादाब व शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। बुधवार को इनसे तलवार, चाकू और पाइप जब्त किए। जीवाजीगंज टीआई देवीलाल चौहान के अनुसार आरोपियों का जुलूस नहीं निकाला, पुलिस थाने से टंकी चौराहे पर लाई थी, जहां घटनास्थल की तस्दीक कराई गई।