- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मण्डल के गठन के निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री होंगे न्यास मण्डल के अध्यक्ष
खनिज साधन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम 2016 लागू किये गये हैं। इसके अन्तर्गत जिला स्तर पर जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मण्डल का गठन किया जायेगा। सचिव, खनिज साधन विभाग शिव शेखर शुक्ला ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किये हैं।
जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मण्डल के अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। उपाध्यक्ष जिले के कलेक्टर तथा सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। न्यास मण्डल में सांसद, विधायक, विभिन्न विभाग के अधिकारी सदस्य के रूप में तथा खनन से प्रभावित क्षेत्रों के जिला पंचायत अध्यक्ष, शहरी स्थानीय निकायों के पीठासीन अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे।