- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
जिला स्तरीय आयरन मैन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चांगल बने आयरन मैन
उज्जैन | महानंदा नगर के स्पोर्टस एरिना में स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एमपी के तत्वावधान में सुरेंद्रसिंह कुशवाह की स्मृति में जिला स्तरीय आयरन मैन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें जिले के 83 शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर मांस पेशियों का प्रदर्शन किया। उज्जैन के कमलेश चांगल अव्वल रहे। उन्हें आयरन मैन के खिताब से नवाजा गया। उन्हें भूरेलाल फिरोजिया स्मृति ट्राॅफी और 11 हजार केश प्राइज दी गई। बेस्ट पोजर राहुल चौहान, बेस्ट इम्प्रूव्ड बॉडी एवं बेस्ट मस्क्यूलर मैन प्रतीक यादव व राहुल साहनी रहे। स्पर्धा का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, जिपं उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रवीण वशिष्ठ, पार्षद मुजफ्फर हुसैन, सुनील बौरसी, जॉनी गुरु, बंटी भदौरिया ने किया। संचालन महासचिव शैलेंद्र व्यास ने किया। पुरुस्कार वितरण विधायक अनिल फिरोजिया, डॉ. मोहन यादव, एसपी सचिन अतुलकर आदि ने दिए।
वर्गवार प्रथम : 50 से 55 किग्राम में प्रथम राहुल चौहान, 55 से 60 में सिकंदर खान, 60 से 65 में प्रतीक यादव, 65 से 70 में राहुल साहनी, 70 से 75 में अमन धाकड़, 75 से 80 में आशय शर्मा, 80 से 85 में राहुल जायसवाल व 85 से 90 किग्रा वजन समूह में कमलेश चांगल।