- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
जुआ खेलने के आरोप में एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार
उज्जैन। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार करते हुए रुपए एवं ताश पत्ती जब्त की हैं।नीलगंगा पुलिस ने सिंधी कॉलोनी में एक धर्मशाला के समीप जुआ खेलने के आरोप में हिमांशु पिता हरि नारायण बैरवा निवासी प्रतापनगर, रमेश पिता बच्चू लाल निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी, तुलसीराम पिता उत्तमचंद रामानी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी और किशनचंद निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1650 रूपए जब्त किए गए हैं। जबकि महिदपुर पुलिस ने कृषि मंडी के समीप जुआ खेलने के आरोप में कालूराम पिता राजाराम निवासी भीमा खेड़ा, मेहरबान पिता मांगीलाल निवासी धर्म नगर कॉलोनी, सलीम पिता ताज मोहम्मद निवासी धर्म नगर कॉलोनी, बालाराम पिता मांगीलाल निवासी भीमा खेड़ा, प्रकाश पिता रमेश चंद निवासी भीमा खेड़ा, दिलीप पिता मांगीलाल निवासी भीमा खेड़ा, बद्री लाल निवासी जमालपुरा, बंसी पिता कैलाश माली निवासी भीमा खेड़ा और रणधीर पिता नानूराम निवासी भीमा खेड़ा को गिरफ्तार करते हुए 1500 रूपए जब्त किए।
इसी प्रकार महिदपुर पुलिस ने एक मंदिर के सामने जुआ खेलने के आरोप में जावेद पिता जाकिर अली, मकबूल खान, सलीम पिता गफ्फार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 990 जब्त किए गए हैं। वहीं नागदा पुलिस ने प्रकाश नगर में जुआ खेलने के आरोप में प्रेम सोनी पिता रवि सोनी, ओमप्रकाश पिता विष्णु ठाकुर, अर्जुन पिता प्रकाश कुमार निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार करते हुए 2670 रूपए एवं ताश पत्ती जब्त की है।