- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
जेठालाल उज्जैन में होंगे सम्मानित
20वां अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मान दिया जाएगा
उज्जैन. विश्व हास्य दिवस 11 जनवरी को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में 20वां अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मान फिल्म एवं टीवी अभिनेता दिलीप जोशी ‘जेठालाल को दिया जाएगा।
ठहाका सम्मेलन के संस्थापक संयोजक डॉ. महेन्द्र यादव ने बताया ठहाका सम्मेलन शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें फिल्म एवं टेलीविजन के कलाकारों के साथ हास्य कवि, कवयित्री, स्टैंडअप कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट, साहित्यकार, व्यंग्यकार शामिल होंगे। आयोजन नि:शुल्क रहेगा। अब तक यह सम्मान फिल्म अभिनेता गोविंदा, कपिल शर्मा, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल, ऐहशान कुरैशी आदि को दिया जा चुका है। इस बार अभिनेता दिलीप जोशी को दिया जा रहा है। इन्होंने अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें प्रमुख रूप से मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन… आदि शामिल हैं।