- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
जेल में बनी राखियां ही बंधेगी कैदियों की कलाई पर
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में करोड़ों के कार्य हो रहे हैं, लेकिन जगह-जगह तारों का जाल फैला पड़ा है। कई तार तो खुले हुए हैं। इससे नेटवर्किंग ठप हो जाने तथा शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना हुआ है। सावन मास बीतने जा रहा है लेकिन मंदिर प्रशासन के कंट्रोल रूम के बाहर प्रेस गैलरी से मंदिर परिसर में उतरने वाले रास्ते सहित जगह जगह खुले तारों का जाल खतरा बढ़ा रहा है। 2 वर्ष पहले भी मंदिर में खुले तारों के कारण शॉर्ट सर्किट की घटना हो चुकी है। बावजूद इसके खुले हुए तारों को को यहां-वहां छोड़ दिया गया है।
जहां कंट्रोल रूम के बाहर खुले तारों का जाल पड़ा है। वहां प्लास्टिक के पतरे है और ऐसे में यदि शॉर्ट सर्किट हुआ तो आगजनी की घटना भी हो सकती है। मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने कहा कि कंट्रोल रूम के बाहर प्रेस गैलरी के रास्ते पर प्लास्टिक के पत्रों के ऊपर पहले खुले तारों के जाल के संबंध में इंजीनियर को भी अवगत करा दिया है और आज ही टीम बुलाकर इन खुले तारों को कवरिंग करवाते हैं।